(26 सितंबर 2014) कैसा रहेगा आपका आज का दिन : राशिफल


26 सितंबर 2014

मेष (Aries) : आज आप खुद पर ध्यान दिए बिना टीम के साथ काम करेंगे। अगर अभी कुछ दिनों से आप किसी व्यक्ति की या किसी कार्य की अनदेखी करते आ रहे हैं, तो आज आप न केवल उस पर पूरा ध्यान दें, बल्कि उससे जुड़े लोगों की थोड़ी प्रशंसा भी करें। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में बदलाव आने जा रहा है और आपको उसका एहसास पहले से हो सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आप और आपके आसपास के कई लोग थोड़े भावुक तो हैं, लेकिन यह भावुकता मोटे तौर पर संतुलित ही है। आप स्वयं संतुलित रहे और अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देते रहे, तो हर काम में सफल भी रहेंगे। 
किसी दोस्त, प्रियजन या परिवार सदस्य के साथ अगर कोई अनबन है, तो आज आपको उस पर थोड़ा ध्यान देना होगा। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है, आप गुस्से में आकर कोई उत्तर न दें। आज आप छोटे-मोटे विषयों पर भी काफी गहराई से विचार करेंगे। आज आप धैर्य रखें और पूरी बात समझकर ही कोई फैसला करें। अचानक कोई बात आप पर असर छोड़ जाएगी। कड़वी बात या जरूरत से ज्यादा बात कह जाने से सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। मित्र सहयोग करेंगे।



वृष (Taurus) :आज आप अपनी सूझबूझ से साथियों का भला करनें की सोचेंगे, लेकिन पहले खुद के बारे में भी सोच लें। मित्रों, रिश्तेदारों या प्रेमी का गुस्सा आज उफान पर हो सकता है। आप कोई भी बात बहुत सोच समझ कर ही कहें। आप उनसे कोई उम्मीद न रखें, अपनी ओर से पूरी विनम्रता से पेश हों। आज मन की बात मन में ही रखे रहने में भलाई है। अपनी योजनाएं भी किसी को बताने, या किसी के साथ उन पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। खुद भी आज कोई बड़ा फैसला न करें। 
किसी चीज के बारे में ज्यादा न चिंता करें, न प्रतिक्रिया। आज होने वाली कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके भविष्य को भी प्रभावित कर सकती है। सावधान रहें। बेचैनी रहेगी। समस्यास्पद यात्रा या यात्रा में धन हानि, भारी खरीदारी, चोरी के योग आज बन सकते हैं। सावधान रहें। पैसों को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। व्यावहारिकता भी बनाएं रखें। आज आप कंपनी को किसी कठिन परिस्थिति से उबार लेंगे लेकिन हो सकता है उसका क्रेडिट किसी और को मिल जाए। अगर आपको किसी गुप्त हरकत का अंदेशा है, तो अपने मन की बात पर पूरा भरोसा करें। कोई बड़ा सरप्राइज आप तक आने वाला है। आज बड़े लोगों के साथ रहने का अवसर मिलेगा और इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।




मिथुन (Gemini) :आज आप में जरूरत से ज्यादा काम करने की ऊर्जा रहेगी। आपकी किस्मत का चंद्रमा आज आपके सोचे हुए काम पूरे करवाने वाला रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए आपको कोई प्रयास करना पड़ सकता है। आज कुंभ राशि के लोग कहीं भी दखल देने से बचें तो आपके लिए अच्छा है। आपकी सफलता आज पूरी तरह आपकी अपनी तैयारियों पर और सही दिशा में सही समय पर उठाए गए कदमों पर निर्भर करेगी। घर पर भी और बाहर भी, मन में आते क्रोध को, विद्रोही भावनाओं को नियंत्रण में बनाए रखें। गलती की, तो परेशान भी हो सकते हैं। इसी तरह, जो लोग आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, अचानक और लगभग आश्चर्यजनक ढंग से आज आपकी उनसे सही मौके और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। 
आज बिजनेस के सौदे सफल रहेंगे। दूसरों से जरूरत लायक मदद आसानी से मिलती रहेगी। पैसों की स्थिति सकारात्मक रहेगी। आज का दिन सकारात्मक तरीके बिताएं। मौके पर ही फौरन कोई फैसला करने के पहले ठीक से विचार कर लें। आप जो बदलाव करना चाहते हैं, उसे कोई चुनौती देगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मीठी परेशानियों वाला हो सकता है। आज प्रोफेशनल लाइफ में आप परेशान होने के साथ ही थकान भी महसूस कर सकते हैं। मित्रों से विवाद, लेन-देन से बचें। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।



कर्क (Cancer) : नौकरी और धंधे से जुड़े जिस काम पर आपको बारीकी से ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी उसमें आज आप थोड़े गड़बड़ा सकते हैं। आज कई बार आपके साथ अजीब सी स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। दफ्तर में कानाफूसी से, काम के दौरान गप्प बाजी से बिल्कुल दूर रहें। किसी भी विषय पर बारीकी से विचार किए बिना कुछ न कहें। आप अगर बिना सोचे समझे कुछ कह देंगे, तो बाद में खुद ही अफसोस करेंगे, लेकिन तब तक दूसरे लोग बात का बतंगड़ बना देंगे। बात निकली, तो यह मामला कई दिनों तक भी खिंच सकता है। आज मकर राशि वालों धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं। आपके किए गए कामों से आपको धन लाभ भी अच्छा हो सकता है। अगर कोई कठिन स्थिति सामने आती है, या आपके लिए क्रोध आने की स्थिति बनती है, तो भी आप जहां तक हो सके, अपनी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट रखें। 
आज दफ्तर में आपको किसी चलते काम को पूरा करने को कहा जा सकता है। आप अपनी एकाग्रता बनाए रखें। साथ काम करने वाले आपको अपनी कानाफूसी में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं। आप उन्हें स्पष्ट इनकार कर दें। प्रेम संबंध गहरे होंगे। आज सोचने-समझने के फेर में महत्वपूर्ण मौका हाथ से न निकल जाए, यह ध्यान रखें। मानसिक चिंताओं पर नियंत्रण रखें। कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन कर्म का चंद्रमा काम पूरे करवाने वाला रहेगा। व्यापार में परेशानियां खत्म हो जाएगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका परिचय दायरा बढ़ेगा और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे।


सिंह (Leo) : आज आपके पास काम कम और फुर्सत ज्यादा रहेगी और यही एक खास बात साबित होगी। आज जाने-अनजाने फुर्सत के समय आपसे ऐसा कोई काम हो सकता है जिससे आपकी इज्जत के दो सितारे और बढ़ सकते हैं। आज कम मेहनत में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अगर किसी परीक्षा या प्रतियोगिता का परिणाम आज-कल में आना है, तो आपको उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद समाप्त होगा। आपके मन में जो भी चिंताएं और सवाल हैं,वे स्वयं ही धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे। थकान और तनाव रहेगा। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। ज्यादातर कामों में आपको कोई एक ऐसा मददगार मिल जाएगा, जो बिल्कुल बराबरी से काम बांट लेगा। 
आज भाइयों और दोस्तों के किए गए कामों का फायदा आज आपको मिल सकता है। धैर्य, लगन और उत्साह- तीनों का तालमेल बनाए रखें। ज्यादातर परिस्थितियों का सामना करने में आप सफल रहेंगे। आप जो नया काम करना चाहते हैं, वह शुरू हो जाएगा। जमीन-मकान की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको अपने काम से फायदा होने के योग बनेंगे। दिन भर बिजनेस के बारे में प्लानिंग ही करते रहेंगे। नौकरी धंधा और अच्छा चलेगा। चली आ रही परेशानियों का सरल सा समाधान खुद ब खुद सामने आ सकता है। आज आप शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी।


कन्या (Virgo) : आज मेहनत ज्यादा रहेगी और उसका परिणाम भी अच्छा रहेगा। इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित जो परेशानी चल रही है वो अब खत्म हो सकती है  और आपका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो जाएगा, लेकिन आज थोड़ा ध्यान से रहें। बारहवें भाव में चंद्रमा होने से आपको धन हानि होने के भी योग हैं। भाग्य भाव का स्वामी बारहवें भाव में होने से आपके सुख में कुछ कमी होगी लेकिन आपको अवसर मिलेंगे, पहचान मिलेगी। अवसर खुदबखुद आपकी तरफ  चले आएंगे, बस आप अपनी ओर से सुस्ती न दिखाएं। आज आप जहां तक हो सके, शांत रहें, समझौते का मानस बनाकर चलें। 
आज आप किसी को भी अपनी राय से सहमत कराने के झंझट में न पड़ें तो ही अच्छा है। आज लोगों को आपकी बात मानने में ज्यादा रुचि नहीं रहेगी। किसी के भी साथ सीधे टकराव से दूर बने रहें। दूसरों में दोष निकालेंगे, तो बड़ी समस्या भी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। खरीदारी करेंगे, कोई नई वस्तु या कार भी खरीदने का विचार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने से धन संग्रह होगा लेकिन व्यय का चंद्रमा पैसा टिकने नहीं देगा। पारिवारिक सुख व संतोष रहेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। 


तुला (Libra) : आप आज किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से दिमाग में जो उथल-पुथल चल रही है, आज वो खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज आपके लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। जो मामला सुलझता नजर न आए, उसे उसके हाल पर ही छोड़ दें, ज्यादा तनाव न लें। व्यावहारिक रहें और सिर्फ  व्यावहारिक मामलों पर ध्यान दें। जो मामले ज्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं, या उलझनपूर्ण हैं, उनसे जैसे-तैसे निपटते रहें और समय का इंतजार करें। समय आने पर सारी उलझन खुदबखुद सुलझ जाएगी। अगर आप अपनी पैसों की हालत के बारे में काफी समय से बेखबर जैसे बने हुए हैं, तो हो सकता है आज कोई घटनाक्रम आपको हैरानी में डाल दे। अगर आपने पुष्टि किए बिना कोई चैक जारी किया था, तो वह बाउंस हो सकता है, या ऐसा कुछ और हो सकता है, जिससे आपकी वित्तीय साख प्रभावित होती हो। 
आप किसी चीज पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया न करें। अपना व्यवहार लचीला रखें। रिश्तों के नए प्रस्तावों पर आज विचार न करें। खुद के बारे में आज जो आप सोच रहे हैं जरूरी नहीं कि वह सौ फीसदी सही हो। दरअसल आप जैसे दिखते हैं उसी तरह आपको जानना और समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मूल्यवान धातुओं से फायदा होगा। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। खान-पान पर संयम रखें। आर्थिक कार्य में प्रगति होगी। विवादों से दूर रहें।


वृश्चिक (Scorpio) : आज लाभ भाव का स्वामी धन भाव में होने से एक तरफ  तो आपको धन लाभ होगा और मीठा बोलकर आप अपने काम करवा लेंगे लेकिन दूसरी तरफ आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा और पारिवारिक मामलों के कारण दिमाग भी हैरान या परेशान हो सकता है। आज आपका करियर और आपका निजी जीवन आपके लिए एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। आज आपके मुख में शनि और चंद्रमा की युति बन रही हैं। शनि-चंद्र की युति विष योग बनाती है।
आज ये दो ग्रह आपको कड़वे बोल बोलने के लिए मजबूर कर सकते हैं। आज आप नई नौकरी के लिए कोशिश कर सकते हैं। आपके प्रेमी, जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य महत्वपूर्ण सदस्य का स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। हो सकता है, आज आपके करियर में आपको ऐसी कोई प्रेरणा मिले, जो आपके लिए बहुत कारगर साबित हो, या यह भी हो सकता है कि करियर से जुड़ी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो जाएं। आज आपको कुछ खास फैसले करने पड़ सकते हैं। इस सिलसिले में काफी मंथन और बातचीत होगी। बेवजह चिंता मन में न रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। परिवार में खुशी का मौका आएगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius) : आज लगभग हर काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आज आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें उसमें ही आपकी भलाई है। नौकरी और पैसों के लिहाज से आज दिन आपका है। आप काफी महत्वाकांक्षी, सम्माननीय और उदार व्यक्ति के तौर पर नजर आएंगे। आज आपको सफलता मिले या न मिले, अपने प्रयास न छोड़ें। कुछ अच्छे अवसर आपकी दिशा में बढ़ रहे हैं। उनको हासिल करने के लिए आपको थोड़ा बहुत बदलाव अपने आप में भी लाना होगा। परिवार या मकान से संबंधित जो भी बकाया काम है, वह जल्द पूरा होने वाला है। आज आपकी झुंझलाहट का खामियाजा आपके माता-पिता, भाइयों या परिवार के अन्य सदस्यों को भुगतना पड़ सकता है, सावधान रहें। 
आज किसी पुराने दोस्त या पुराने प्रेमी से फोन पर संपर्क हो सकता है। जो भी बातचीत होगी, आप दोनों के लिए ही सकारात्मक रहेगी। आज आप बहुत फुर्ती में रहेंगे, लेकिन विडंबना यह है कि अगर आप किसी काम को जरूरत से ज्यादा तेजी से निपटा देते हैं, तो इससे आपकी ही क्षमता और प्रतिभा का पर प्रश्न चिह्न लग सकता है। लिहाजा थोड़ा धैर्य रखने, बीच-बीच में सुस्ताने में संकोच न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। रुका धन मिलेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।
  

मकर (Capricorn) :आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज आपकी राशि का चंद्रमा कुंडली के पंचम भाव में रहेगा। धन का स्वामी पंचम में होना  मिथुन राशि वालों के लिए शुभ है। धनेश यानी धन भाव का स्वामी आज पांचवें भाव में होगा तो आपको अचानक कुछ फायदा भी होगा। पठन-पाठन, लेखन और भाषण जैसी गतिविधियों में आज आप पूरी तरह सफल रहेंगे। आप बहुत उत्साह में रहेंगे, आपके विचारों और कर्मों में मौलिकता होगी। आप महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आज आपकी महत्वाकांक्षा सिर्फ  परिणामों या पैसों तक सीमित नहीं रहेगी। आत्म-संतुष्टि की खातिर सफलता की इच्छा ज्यादा सशक्त है। 
आज दोस्तों और संबंधियों के बारे में विचार करेंगे, तो मन में सकारात्मक उर्जाएं आएंगी, लेकिन ज्यादा भावुकता आज आपका नुकसान करवा सकती हैं। आज  आप थोड़ा उपेक्षित सा महसूस कर सकते हैं, हालांकि कुछ मौकों पर यह आपके ही हित में भी रहेगा। किसी विषय पर तब तक कोई टिप्पणी न करें, जब तक आपको उसके बारे में सारी बातें साफ -साफ  पता न हों। किसी तनावपूर्ण परिस्थिति में आत्मनियंत्रण रखें और स्थिति को संभालने और शांत करने की कोशिश  करें। किसी भी स्थिति में अगर आप भावुक होकर व्यवहार करेंगे, तो बेवजह ही झंझट में फंस सकते हैं। आज थोड़ी भागदौड़ भी होगी और बाधाएं भी आ सकती हैं। जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही है, उसे फिलहाल छोड़ दें। शाम को साथियों से लंबी बातचीत हो सकती है। संतान के कार्यों से कष्ट होगा। विकास की


कुंभ (Aquarius) : आज आप बहुत सटीक और सही फैसले करेंगे। चंद्रमा छठे भाव में होने से आज आप दुश्मनों को बड़ी आसानी से हरा देंगे। आपके पराक्रम का स्वामी छठे भाव में होने से आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं। भाइयों और दोस्तों का स्वामी आज छठे भाव में होने से आपको उन लोगों से मदद मिलने की उम्मीद बहुत कम ही है। आप अपने काम से कोई बखेड़ा खड़ा कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से ज्यादा काम खुद पर न डालें। जो जरूरी काम हो, वह पहले कर लें वरना रूटीन बिगड़ सकता है। आपके लिए खुद पर नियंत्रण रखना और आत्मानुशासन रखना सबसे खास है। जरूरत से ज्यादा चुप्पी, और जरूरत से ज्यादा आक्रामक होना, दोनों ही आपके लिए ठीक नहीं हैं। आज आप यह उम्मीद न रखें कि हर काम आपकी इच्छानुसार हो सकेगा। 
जो काम जो हो रहा है, उसे ही अपना प्रारब्ध मानकर संतोष करें। भावनात्मक मामले आज चरम पर रहेंगे। आप स्वयं थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं, और उधर आपका प्रेमी या जीवनसाथी भी अनमना हो सकता है। ऐसे में सावधान रहें। मित्रों और प्रेमी जनों के साथ ज्यादा समस्या खड़ी न करें। हर भावनात्मक स्थिति में खुद को संयम में रखें। पैसों के संदर्भ में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कला, संगीत, भाषा, लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर से संबंधित भी कोई खुशखबरी जल्द ही मिल सकती है। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पार्टनर के साथ रहते हुए ऑफिस के काम की बातें न करें। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक ध्यान दें। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। आवास संबंधी समस्या रहेगी।

मीन (Pisces) :  आपका जोश चरम पर होगा, लेकिन सावधान रहें। कुछ गलत न हो जाए। जोश-जोश में होश न खोए। आज कहीं न कहीं किसी को एक छोटी गलतफहमी हो सकती है। आज किसी छोटी सी बात से आप परेशान हो सकते हैं। नए लोग आपसे जुड़ेंगे। प्रेम, अपनत्व और रोमांस के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। संबंधों का महत्व और उनका मूल्य आज आप समझेंगे। रिश्ते और रिश्तों से जुड़े कई पहलू आज आपके लिए बहुत ख़ास होंगे। निजी जीवन में और बिजनेस में जिनके साथ भी आपका जो भी संबंध है, उनके साथ आपकी बहुत गहन-गंभीर बात होगी। यह बातचीत आपके लिए भी सकारात्मक रहेगी, और आपके रिश्ते के लिए भी। 
आज आपकी राशि से छठी राशि में चार ग्रह हैं। किसी रिश्ते को पुख्ता करने के लिए या किसी टूटते रिश्ते को बचाने के लिए अगर आपको कोई सलाह लेनी हो, तो उसके लिए भी आज बहुत अच्छा समय है। आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी आप काफी समय से अनदेखी करते आ रहे हैं। आज जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, इसलिए खुद को पहले से तैयार कर लें। परिवार में विवाद हो सकता है उसे भी आपको ही संभालना है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.