(22 सितंबर 2014) कैसा रहेगा आपका आज का दिन : राशिफल


22 सितंबर 2014

मेष (Aries) भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग बन रहे हैं। अपने सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण आप सामाजिक संबंधों में लोकप्रिय हो सकते हैं। रोमांस के प्रति मन केन्द्रित रह सकता है। दिन उलझा हुआ है अतः जरूरी काम में विलम्ब होने के आसार हैं। शाम का समय जरूरी मींटिंग्स के लिए रिजर्व रखें। 

आपका शुभ अंक: 2 

आपका शुभ रंग: सफेद
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम  
आपका शुभ समय: शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: किसी गरीब बालक को गुड़ दान करें।
आज की सलाह: महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।



वृष (Taurus) : कई कारणों की वजह से जेब में पैसा नहीं टिक पाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल कर सकती हैं। अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिंतित रह सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक साबित हो सकते हैं। चिंतित न हो छुट्टी का आनंद लें। 

आपका शुभ अंक: 8

आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम  
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: पूजा घर में गुडहल का फूल चढ़ाएं।
आज की सलाह: बेहतर समय का उपयोग करें।


मिथुन (Gemini) : कामकाज को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निखार आएगा। दोपहर बाद कोई आमंत्रण मिलने से दिनचर्या हैक्टिक हो सकती है। सामर्थ्य के अनुसार ही काम हाथ में लें। गुडविल खराब हो सकती है। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार हैं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। 

आपका शुभ अंक: 7

आपका शुभ रंग: ग्रे 
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व  
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: किचन में गुलाब जल छिड़कें।
आज की सलाह: परिवार के लिए समय निकालें।




कर्क (Cancer) : अपने अन्दर नई उर्जा की अनुभूति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित हो सकते हैं। रिलेशनशिप के मामले में कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। भावुकतावश किसी रिश्तेदार की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती है। पैसे के लेन-देन में सतर्कता बरतें।

आपका शुभ अंक: 4

आपका शुभ रंग: नीला
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
आपका शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का उपाय: धार्मिक चित्र पर अर्पित गेहूं के दाने तिजोरी में रखें।
आज की सलाह: अपने शुभचिंतकों से संपर्क बनाने का प्रयास करें।


सिंह (Leo) : जीवन में नीरसता की भावना उत्तपन हो सकती है। खिन्नता और उदासी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर पश्चात स्थिति में बदलाव आ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित रहेगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ कर वास्तविक जीवन में कर्मठता लाएं। 

आपका शुभ अंक: 3

आपका शुभ रंग: पीला
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
आपका शुभ समय: सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक 
आज का उपाय: रोली से मस्तक पर तिलक करें।
आज की सलाह: नीरसता कम करने हेतु मन को सकारात्मक दिशा दें।

कन्या (Virgo) आज किसी पारिवारिक मसले पर घर के बुजुर्गों से मशविरा कर सकते हैं। पूर्वानुमान के कारण निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा हो सकती है। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें। 

आपका शुभ अंक: 7

आपका शुभ रंग: ग्रे 
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व  
आपका शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
आज का उपाय: बेडरूम में गुलाब की अगरबती जलाएं।
आज की सलाह: मधुर संबंध स्थापित करने का प्रयास करें।

तुला (Libra) : रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय पाने के आसार हैं। समय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आ सकती है। शाम को परिजनों के साथ बहार खाना खाने जा सकते हैं। 

आपका शुभ अंक: 8

आपका शुभ रंग: काला
आपकी शुभ दिशा: पश्चिम  
आपका शुभ समय: सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक
आज का उपाय: जेब में लाल रंग का पेन रखें।
आज की सलाह: समय का पूरा लाभ उठाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : वीक एंड का समय आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी सलाह और भागीदारी से कई लोगों का भला हो सकता है। 

आपका शुभ अंक: 2 

आपका शुभ रंग: सफेद
आपकी शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम  
आपका शुभ समय : शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
आज का उपाय: किसी भिखारी को राजमा दान करें।
आज की सलाह: अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाएं।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन वाहन और घर का रखरखाव सही तरीके से करें। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार होने के प्रबल आसार बन रहें हैं। नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा। छुटटी का दिन फैमिली सैटअप से तरोताजा हो सकता है।

आपका शुभ अंक: 5

आपका शुभ रंग: हरा
आपकी शुभ दिशा: उत्तर
आपका शुभ समय : दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक
आज का उपाय: किसी मंदिर में गेहूं दान करें।
आज की सलाह: सोचसमझकर पूंजी निवेश करें।

मकर (Capricorn) :अपने भाग्य को कोसना छोड़ दें तथा अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रयास करें। समय मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत दे रहा है। सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वयं में अभिमान न आने दें। भौतिक सुख-साधन की प्राप्ति हेतु व्यय हो सकता है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी या हड़बड़ी से बचें।

आपका शुभ अंक: 1

आपका शुभ रंग: लाल 
आपकी शुभ दिशा: पूर्व
आपका शुभ समय : दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक
आज का उपाय: 1 मुट्ठी जीरा पानी में बहा दें।
आज की सलाह: भाग्य पर आश्रित न रहें।

कुंभ (Aquarius) :  आज के दिन घर परिवार के बिखरे सदस्यों को एक करने में लग सकता है। मन भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित रह सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक संबंध प्रगाड़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की आशंका है।

आपका शुभ अंक: 6

आपका शुभ रंग: गुलाबी 
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व 
आपका शुभ समय : शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक
आज का उपाय: किसी गरीब महिला को इच्छानुसार लाल कपड़ा दान करें।
आज की सलाह: अत्यधिक भावुकता से बचें। 

मीन (Pisces) :  सारा दिन मेहमानदारी के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी सर्तकता की आवश्यकता है। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों से मतभेद होने के आसार हैं। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रणय सम्बन्ध में मन केंद्रित हो सकता है। शाम के समय विशेष गैदरिंग का आयोजन हो सकता है।

आपका शुभ अंक: 9

आपका शुभ रंग: नारंगी
आपकी शुभ दिशा: दक्षिण
आपका शुभ समय : सायं 07:30 बजे से रात 09:00 बजे तक 
आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
आज की सलाह: स्वास्थ्य के प्रति सर्तकता बरतें।

1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.